
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। विकास खंड महेवा में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम, साफ-सफाई और जन जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराकर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही घर-घर सर्वे कर रोगियों की पहचान करने और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को जलभराव रोकने, साफ-सफाई रखने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। नियमित सफाई अभियान चलाने और आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने की बात कही गई।अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 10 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।बैठक में एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया, सीडीपीओ मनोरमा पाण्डेय, शिक्षा विभाग से दिनेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।