
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कानपुर महानगर के अंतर्गत महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व युवा जिला अध्यक्ष अमित दुबे ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समरजीत सिंह को महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।युवा जिला अध्यक्ष अमित दुबे ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाएं तथा आगामी चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं।बैठक में कई युवाओं और स्थानीय लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष सनी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आयुष वर्मा, विधानसभा कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी और विधानसभा सचिव आशीष गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति मिलेगी।
