news-details

महाराजपुर में बदलाव की हुंकार!

You can share this post!

जनता अब परिवर्तन चाहती है:मनोज शुक्ला

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता मनोज शुक्ला ने ‘पारदर्शी विकास न्यूज’ से खास बातचीत में क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महाराजपुर विधानसभा में विकास की स्थिति संतोषजनक नहीं है और अब जनता बदलाव की उम्मीद कर रही है।मनोज शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क, जलभराव और बुनियादी समस्याएं आज भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनता को केवल वादों की नहीं, बल्कि धरातल पर काम की जरूरत है। महाराजपुर में बेहतर अस्पताल और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की आवश्यकता है, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख न करना पड़े।उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से कई इलाकों के लोगों को बारिश के दौरान परेशानी होती है। सड़कों की स्थिति में सुधार और जल निकासी की ठोस व्यवस्था जरूरी है। उनका कहना है कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।मनोज शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विजन स्पष्ट है। रोजगार के अवसर बढ़ाना, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना और क्षेत्र के आधारभूत ढांचे का विकास पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से बदलाव का रास्ता तैयार होगा और महाराजपुर में रोजगार, अस्पताल, सड़क, जलभराव समेत अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब जनता अपने क्षेत्र के भविष्य को लेकर बदलाव के पक्ष में नजर आ रही है।