news-details

महापौर का ईंधन बचत अभियान सख्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। निगम में ईंधन की अनावश्यक खपत रोकने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र लिखकर अधिकारियों और अभियंताओं के वाहन उपयोग को सीमित करने के आदेश दिए हैं।महापौर ने कहा है कि जिन अधिकारियों के पास दो वाहन हैं, उनसे एक वाहन तत्काल वापस लिया जाए और केवल एक वाहन ही उपयोग में रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहन सुविधा सिर्फ नियमों के तहत पात्र अधिकारियों को ही दी जाए।महापौर सुषमा खर्कवाल ने खुद भी पहल करते हुए अपने दो वाहनों में से एक वाहन वापस करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपील की है कि अधिकारी दोपहर में घर जाने के बजाय भोजन साथ लाएं, ताकि अतिरिक्त वाहन उपयोग और ईंधन खर्च कम हो सके।उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और सभी अधिकारियों की वाहन सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और अनावश्यक खर्च पर रोक लग सके।