
Pardarshi Vikas News Hamirpur
आज देश देख रहा है कि किस प्रकार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी महिलाओं के अधिकारों पर प्रहार कर रही हैं। संसद में “नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम” का विरोध कर इन दलों ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। देश की आधी आबादी का यह अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसी आक्रोश को स्वर देने के लिए नगर पंचायत कुरारा की सड़कों पर महिला शक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। विपक्ष के नकारात्मक रवैये के खिलाफ “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया।सम्मेलन के बाद जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर विपक्ष को कड़ा संदेश दिया गया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख आशीष पालिवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर सक्रिय महिला नेतृत्व के रूप में मौजूद रहीं।वक्ताओं ने कहा कि अब महिला शक्ति जाग चुकी है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब जनता तथा देश की महिलाएं मिलकर देंगी।