news-details

महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों के आसपास पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था एवं सहायता सेवाओं के उपयोग के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर लोगों को आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है।