news-details

महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित है डबल इंजन सरकार:रश्मि सिंह

You can share this post!

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए भादर विकास खंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया और प्रधानों को आम के पौधे वितरित किए।रश्मि सिंह ने महिलाओं के साथ चौपाल भी लगाई और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर संवाद किया।रश्मि सिंह ने कहा कि मोदी योगी सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। महिलाओं को बराबरी के अधिकार दिए हैं। नारी शक्ति वंदन विधेयक के माध्यम से महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

मुख्य मंत्री योगी जी ने 12जुलाई को वृक्षारोपण महाअभियान महायज्ञ की शुरुआत की थी और एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसकी सुरक्षा के संदेश दिए थे। हम भी इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं। अमेठी जिले में वर्तमान वर्षाकाल में अभी तक 53लाख से अधिक पौधे लग चुके हैं। पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसे जीवित रखना और वृक्ष बनने तक संरक्षण करना अभियान की असली सफलता है।रश्मि सिंह -पूर्व प्रमुख/वरिष्ठ नेता ,भारतीय जनता पार्टी, अमेठी