
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के जल्ला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घाटमपुर सीएचसी में हंगामा किया।जानकारी के मुताबिक जल्ला गांव निवासी सुमित की शादी 2023 में जगन्नाथपुर निवासी गीता से हुई थी। मंगलवार सुबह अचानक गीता की तबीयत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।