news-details

महिला को घर में घुसकर पीटा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पंधरी में पड़ोसियों ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।पीड़िता सुदामा प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी रामदास, देवेश, विष्णु और अभिषेक घर में घुस आए और मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।