news-details

महिला आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान,

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल की सतर्कता और साहस से एक यात्री की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित खींच लिया।घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 की है, जहां गाड़ी संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही थी। ट्रेन के रवाना होने के दौरान एक यात्री ने रिजर्वेशन कोच में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और ट्रेन की ओर खिसकने लगा।मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल मीनू कुमारी की नजर तुरंत यात्री पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए यात्री की शर्ट पकड़ ली और उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींचने लगीं। इस दौरान खुद मीनू कुमारी भी गिर गईं, लेकिन उन्होंने यात्री का हाथ नहीं छोड़ा। उनकी बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद यात्री ने महिला कांस्टेबल का धन्यवाद किया और अपना नाम बताए बिना ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।