news-details

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
युवा मोर्चा जिला मंत्री मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, कौशलेंद्र, पवन गुप्ता, अंकित, सुनील साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिवांग मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल बेहद जरूरी है, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते इसे पारित नहीं किया जा सका, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी बात रखी। सीमा, रीता पासवान, सविता, मानसी, श्रुति और आकांक्षा सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाने का संकल्प लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि पार्टी विपक्ष के “चाल, चरित्र और चेहरे” को लगातार उजागर करती रहेगी।र्थन जताया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका। महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।-मीनाक्षी गुप्ता