
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर कस्बे में रविवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और युवाओं ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद और बिजली की बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए दाम कम करने की मांग उठाई। इस दौरान "महंगाई पर रोक लगाओ" और "किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद" जैसे नारे लगाए गए।रचना सिंह गौतम ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता और किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने, पेट्रोल-डीजल पर राहत देने, किसानों को सस्ती खाद-बीज उपलब्ध कराने और बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।प्रदर्शन में सपा के स्थानीय पदाधिकारी, महिला सभा की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।