
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं बैरकों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, आवासीय बैरकों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शस्त्रागारों में रखे शस्त्रों की विधिवत सफाई एवं रखरखाव भी किया, ताकि उनकी कार्यक्षमता बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्वच्छता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए। महोबा पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, जिससे बेहतर पुलिसिंग के साथ अनुशासित कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिल सके।