news-details

महोबा में सपा प्रवक्ता पर ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश, FIR की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने भाटी के खिलाफ कोतवाली में FIR दर्ज करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।आरोप है कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित, अपमानजनक और जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी की है। इसमें समाज की तुलना वैश्या से करने का आरोप है।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के बैनर तले दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी और नागरिक महोबा कोतवाली पहुंचे। संगठन के जिला संयोजक आदर्श तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दी। इसके साथ ही, उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का कहना है कि यह कृत्य एक गंभीर और संज्ञेय अपराध है, जिससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाटी ने समाज के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर मनोज तिवारी, सौरभ तिवारी, देवेंद्र सुल्लेरे, महेंद्र, मनोज शुक्ला और प्रदीप पांडे सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।