
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार मिश्र ने विकासखंड भेंटुआ के गांवों का भ्रमण कर समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा के शासन को जनता देख चुकी है। उनके अनुसार, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं और बसपा प्रमुख मायावती के शासनकाल को याद कर रहे हैं।मिश्र ने कनक सिंहपुर में स्वामी प्रसाद की पत्नी के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। रविवार को वह बसपा विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नरैनी में एक मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए और समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान संतोष दुबे, मोहित शर्मा, अनुज तिवारी, सेक्टर अध्यक्ष राजाराम और भीमराव बौद्ध सहित अन्य लोग मौजूद रहे।