news-details

मायावती के शासन को याद कर रही जनता: जितेंद्र मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर।
बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर समीक्षा बैठकों और कैडर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर को भावलपुर में होने वाले कैडर कैंप की तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बसपा नेता जितेंद्र मिश्र ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में कानून के राज और सर्वसमाज के हितों पर जोर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार के कार्यों की तुलना में पूर्ववर्ती सरकारों ने उतना विकास नहीं किया।जितेंद्र मिश्र ने सपा और भाजपा के शासन को लेकर भी अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और मायावती के शासन को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में बसपा ने ब्राह्मण समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का काम किया था। उन्होंने सर्वसमाज को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, राजपाल, संजय कुमार, शमशेर बौद्ध, लक्ष्मण प्रसाद, श्याम कुमार, राम शंकर, शिव प्राण और सुभाष कनौजिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बसपा ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाया
बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन को उत्तर प्रदेश की जनता देख चुकी है। ग़रीबी, मंहगाई, बेरोज़गारी,खराब कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से त्रस्त से प्रदेश की जनता बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है।बहन मायावती जी ने 2007में ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक टिकट दिए,शासन और प्रशासन में सबसे अधिक भागीदारी देकर राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया।