
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आज की तनावभरी जिंदगी में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने एक नई पहल की है। यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में "मूर्तिकला एवं पॉटरी/टेराकोटा" का स्पेशल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है।इस कोर्स का उद्देश्य लोगों को कला से जोड़ने के साथ मानसिक तनाव कम करना भी है। विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी के साथ काम करने से एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाता है।कोर्स में पॉटरी, टेराकोटा, सिरेमिक आर्ट, मिट्टी की मूर्तियां, पोर्ट्रेट मॉडलिंग और अन्य क्राफ्ट बनाने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ कला समीक्षा और कलात्मक लेखन की जानकारी भी दी जाएगी।संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने बताया कि आर्ट थेरेपी मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी प्रभावी मानी जाती है। वहीं कोर्स समन्वयक जीऊत बली यादव ने बताया कि प्रशिक्षण विशेषज्ञों की देखरेख में कराया जाएगा।इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है। 10वीं पास कोई भी व्यक्ति इसमें प्रवेश ले सकता है। कोर्स की फीस 17,200 रुपये निर्धारित की गई है।