news-details

मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग), उप्र सरकार डा. संजय कुमार निषाद ने जनपद बांदा के प्रवास के दौरान जनपद हमीरपुर में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का स्लैब ढह जाने की घटना में मृत श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। निषाद ग्राम चिल्ला पहुंचकर स्व. कुलदीप निषाद एवं स्व. लोकेंद्र निषाद के आवास पर गए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत विशेष कैम्प लगाकर ग्राम के सभी मछुआ समाज के लोगों का बीमा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में शासन स्तर पर उचित न्याय एवं हर संभव सहायता दिलाने हेतु वे मुख्यमंत्री से भेंट कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।