news-details

मोतीझील में 76 हजार दीपों से जगमगाया कानपुर, जीत प्रताप सिंह ने जलाए 10 हजार दीप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर के मोतीझील परिसर में सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का स्वरूप देखने को मिला। सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और भव्य दीपोत्सव में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।मोतीझील परिसर में आयोजित दीपोत्सव और ड्रोन शो में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 76 हजार दीपों से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। ड्रोन शो ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 10 हजार दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अभिव्यक्त किया गया।जीत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह देखने को मिला।