news-details

मिशन शक्ति अभियान तेज

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Auraiya

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान को तेज कर दिया गया है। पुलिस टीमों ने जनपद भर में गांवों, बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना शुरू किया है।
महिला सुरक्षा दल और बीट पुलिसकर्मी लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव और सतर्क रहने के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें।