news-details

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद के सभी थानों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध जैसे मामलों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए किसी भी समस्या में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।