news-details

मिशन समाधान के तहत 53 भूमि विवादों का निस्तारण, सरकारी जमीन से हटे अतिक्रमण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया। जिले में चलाए जा रहे ‘मिशन समाधान’ अभियान के तहत राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने और भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 53 पुराने मामलों का पारदर्शी और नियमानुसार समाधान किया गया।अभियान के तहत तहसील स्तर पर गठित टीमों ने सरकारी भूमि, खाद के गड्ढों, चकरोड, बंजर भूमि, नाली, कूल, तालाब और चकमार्ग जैसी सार्वजनिक संपत्तियों से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही ग्रामीणों के बीच लंबे समय से लंबित भूमि विवादों का पैमाइश और निशानदेही कर समाधान कराया गया।तहसील औरैया क्षेत्र के लखनापुर, रुहेरी, लखनपुर, इकौरापुर, लुहियापुर, ऊमरसाना फफूंद और धर्मपुर सहित विभिन्न गांवों में 19 मामलों का निस्तारण किया गया। यहां चकमार्ग, तालाब, खेल मैदान, नाली और बंजर भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाए गए।वहीं तहसील अजीतमल के शाहपुर, नवादा, सेऊपुर, रूरूआ, हैदरपुर, रहमापुर, भदसान, बहादुरपुर ऊंचा, मुहद्दीनपुर, विरूहुनी और सोनासी समेत विभिन्न गांवों में 20 पुराने मामलों का समाधान किया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और अतिक्रमण हटवाए।तहसील बिधूना क्षेत्र में भी अभियान चलाकर 14 मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने विवादित भूमि की पैमाइश कराकर सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।प्रशासन का कहना है कि ‘मिशन समाधान’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल सके और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।