news-details

मिशन के गद्दारों को माफ नहीं करेगा समाज,2027में बसपा बनाएगी सरकार:राजू गौतम

You can share this post!

 

संगठन की कार्ययोजना तैयार, कुल रोशन बने कोषाध्यक्ष

पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा कमेटी की बैठक नगर के एक मैरिज लान में हुई। बैठक में अयोध्या और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का अवशेष काम एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को मालाएं पहनाई और सम्मानित किया। बैठक में एडवोकेट कुल रोशन को विधानसभा कमेटी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है।बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने बहुजन समाज पार्टी के अब तक राजनीतिक सफर और सुश्री मायावती के शासन काल की उपलब्धियों का उल्लेख किया और 2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए कमर कस मैदान में डटे रहने और हर‌ पोलिंग बूथ पर सर्वसमाज का मजबूत आधार तैयार करने पर जोर दिया। राजू गौतम का वक्तव्य देश में कांग्रेस,सपा और भाजपा की झूठी राजनीति पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी ने बड़ी संख्या में नेताओं को जीरो से हीरो बनाया, लेकिन तमाम लोगों ने मूवमेंट को नुक्सान किया और बहन मायावती जी के साथ गद्दारी की।आर के चौधरी और राजबहादुर को मान्यवर कांशीराम साहब ने बहन जी की पहली सरकार में बिना विधायक के कैबिनेट मंत्री बनाया। इन्द्र जीत सरोज को तीन बार कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष बनाया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी 18विभागों के कैबिनेट मंत्री रहें।इन सबने मिशन और मूवमेंट के साथ धोखा किया, गद्दारी की और आज उन पार्टियों में हाशिए पर रहकर राजनीति करने पर मजबूर हैं,जिन पार्टियों ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब सहित सभी बहुजन महापुरुषों का घोर अपमान किया है।जिस समय मान्यवर कांशीराम का निधन हुआ था,उस समय केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार थी। एक भी दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया गया। सपा की सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया। अपने सांसद से सदन में आरक्षण का बिल फडवाया। एससी एसटी के अधिकारियों और कर्मचारियों को रिवर्ट किया। ठेकेदारी में आरक्षण खत्म किया सपा के पीडीए को धोखा और छलावा बताया और कहा कि बहन मायावती जी ने यादव समाज के नौ लोगों को सांसद बनाया। सपा और अखिलेश यादव ने सिर्फ अपने परिवार के लोगों को ही लोकसभा का टिकट दिया। सपा का एक भी लोकसभा सदस्य पिछड़े वर्ग में ‌अन्य बिरादरी का नहीं है।आर एस एस की सोच मनुवादी है, इसलिए उसके मुखिया आरक्षण की समीक्षा की बात कर रहे हैं।बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का उल्लेख किया और कहा कि कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के इतिहास में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर से अधिक प्रतिभाशाली छात्र अभी तक कोई नहीं हुआ है।जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को बसपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन को देने को प्रेरित किया और कहा कि 2027में 2007की तरह ही जनता का गठबंधन बसपा के साथ होगा और बहन मायावती जी जनहित कारी सरकार बनाएगी।शेर और बकरी फिर से एक घाट पर पानी पियेंगे।बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। बैठक को बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध,राम अभिलाष बौद्ध, मकबूल भाई, संजय कुमार कोरी,मिश्रीलाल , श्याम कुमार आदि ने संबोधित किया। बामसेफ के जिला सह-संयोजक राम चन्द्र, फूल चंद्र बौद्ध, सुनील कुमार, ललित कुमार विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र अम्बेडकर, विधानसभा सचिव राम फल,बेचू, हेमराज, सेक्टर अध्यक्ष किसुन पाल, रामशंकर, अमृत लाल,शिव प्राण कुमार,राम प्रसाद, सुभाष,राम सिंह भारती, दयाराम,जगमोहन,राम आधार, भैय्या राम,नीलम , सुनीता आदि मौजूद रहे। बैठक के समापन के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर बसपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी में उनके योगदान का स्मरण करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई।

 

सर्वसमाज बसपा के साथ,2027में बहन मायावती मुख्यमंत्री बनने जा रही:जितेन्द्र मिश्र 
वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की है। सपा और भाजपा से ऊबी प्रदेश की जनता बहन मायावती जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।2027 में बहन मायावती जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी और उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास और कानून का राज कायम होगा।