news-details

मिशन-2027: आरक्षण विरोधियों को सबक सिखाने की तैयारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मिशन-2027 की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 400 से अधिक बैठकों के आयोजन का दावा किया गया। बैठकों में मंडल प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं को कैडर के माध्यम से चुनावी तैयारियों और प्रत्येक बूथ पर सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का संदेश दिया।इसी क्रम में मान्यवर कांशीराम से जुड़े शैडो बामसेफ की जिला और विधानसभा स्तर की बैठकें भी शुरू होने की जानकारी सामने आई है। बैठकों में संविधान की व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आरक्षण, सरकारी सेवाओं के निजीकरण, पदोन्नति में आरक्षण और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।बैठकों में आरक्षण व्यवस्था के विरोध और सरकारी सेवाओं के निजीकरण के खिलाफ राजनीतिक स्तर पर आवाज उठाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। संगठन से जुड़े लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय और स्वच्छ छवि वाले लोगों को प्रत्याशी बनाए जाने तथा बामसेफ के संगठनात्मक विस्तार की मांग रखी।अमेठी और बाराबंकी में हुई बैठकों में युवा, शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली और पदोन्नति का मुद्दा भी उठाया गया। वहीं, नौ अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि समर्पित भाव से मनाने की तैयारी की बात कही गई। हालिया एक बैठक में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के शामिल होने की भी जानकारी दी गई।