news-details

मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मड़ियांव में साढ़े चार वर्षीय मासूम अहम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चे की लात-घूंसों और करछी से बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का बच्चे की मां से पिछले आठ महीने से प्रेम प्रसंग था। वह पांच दिन पहले लखनऊ आकर उसके साथ रह रहा था। आरोप है कि मां के काम पर जाने के बाद वह बच्चे के साथ मारपीट करता था और घटना वाले दिन भी इसी तरह पिटाई की, जिससे मासूम की जान चली गई।मामले में बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रशांत और बच्चे की मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।