news-details

मौसा की हत्या करने पहुंचा युवक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन (बांदा)। कमासिन क्षेत्र के ग्राम सांडासानी में अवैध तमंचे से चली गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बांदा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, अजमतपुर (फतेहपुर) निवासी 45 वर्षीय मंगल सिंह सोमवार दोपहर ईको मैजिक वाहन से सांडासानी गांव पहुंचा था। वाहन से उतरते समय उसके पास मौजूद तमंचे से अचानक गोली चल गई, जो उसकी जांघ में जा लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।परिजनों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था। वहीं क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में घायल ने अपने मौसा नर्वदा सिंह की हत्या की नीयत से गांव आने की बात कही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।