
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा/हमीरपुर। थाना क्षेत्र के जखेड़ा गांव में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित सुनील पुत्र विजयभान ने आरोप लगाया कि गांव के उदयभान और उसके दो पुत्र सिविल कुमार व स्वदेश कुमार ने उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।