news-details

मानसून से पहले बकेवर में नाला सफाई अभियान तेज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नगर पंचायत बकेवर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए नाला-नालियों की सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चेयरमैन के नेतृत्व में सफाईकर्मी लगातार सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।चेयरमैन विवेक यादव ‘सन्नी’ और प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्यामवचन सरोज के निर्देशन में नगर के सभी वार्डों में सफाई कराई जा रही है। लखना रोड, औरैया रोड, इटावा रोड और भर्थना रोड सहित प्रमुख मार्गों के किनारे बने नालों की गहन सफाई की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को रोकना है। सफाई नायक की निगरानी में टीम लगातार काम कर रही है।नगर में पहले नगला बनी और आदर्श नगर जैसे क्षेत्रों में नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या सामने आती थी। नियमित सफाई के चलते पिछले दो वर्षों से स्थिति में सुधार हुआ है।सफाई नायक अमरीक कुमार ने लोगों से अपील की है कि नालियों में कूड़ा न डालें और घरों का कचरा कूड़ा गाड़ी में ही दें, ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे।