
अमेठी/भादर। शुक्रवार को अमेठी राज परिवार की बहू शाम्भवी सिंह क्षेत्र भ्रमण कर समर्थकों से मुलाकात की और दो अक्टूबर के कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान ने देश की महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त और मजबूत बनाया है। खेल हमारे जीवन का प्रमुख अंग है। यूनिटी सबसे जरूरी है। मिलकर काम करना सबसे बड़ी ताकत है।बदलाव छोटे कार्यक्रमों से ही शुरू होता है। उन्होंने युवाओं और छात्र छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने,एक दूसरे की ताकत बनने का संदेश दिया। मिशन शक्ति अभियान के छात्र छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए नागेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह ने दो अक्टूबर को छठवें वर्ष पारम्परिक कार्यक्रम आयोजित किया। प्राथमिक विद्यालय नगर डीह की इं प्र अ प्रीति जायसवाल के साथ उन्होंने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर,कम्पोजिट विद्यालय पूरे गंगा मिश्र,कम्पोजिट विद्यालय सांगापुर,कम्पोजिट विद्यालय दहियांवा , कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय अग्रेसर के बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में सुन्दर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता परिणाम -मिशन शक्ति अभियान -एक नजर