
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की है। मुख्यमंत्री की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से समिति के कार्यों का उत्साहवर्धन किए जाने पर सदस्यों में खुशी की लहर है। समिति पिछले करीब 13 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय है। यमुना नदी के तट पर अंत्येष्टि स्थलों की सफाई के लिए 171 चरणों में अभियान चलाकर लगभग 49 टन कचरा और अपशिष्ट नदी में जाने से रोका गया। समिति महिला सशक्तीकरण, नशामुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, यातायात जागरूकता और जरूरतमंदों को वस्त्र उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी कर रही है।समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 78 बेटियों के विवाह में दान-दहेज सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग किया है। वहीं, 1 जुलाई 2026 से औरैया के 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन सुबह जलपान उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए 5,100 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।मुख्यमंत्री की सराहना से उत्साहित समिति सदस्यों और नगरवासियों ने संस्थापक एवं औरैया रत्न आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट तथा अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। समिति ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी समाजसेवा जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।