news-details

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

You can share this post!

 

कानपुर। हैलट अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, टूटी सड़कों और जलभराव को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया। बाद में पुलिस के अधिकारियों ने ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि यह ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।ज्ञापन में कहा गया है कि हैलट अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है, कल्याणपुर विधानसभा सहित पूरे कानपुर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। कई मोहल्लों में 2 महीने से जलभराव से जनजीवन बाधित है। सीएम ग्रिड योजना में सड़कें तोड़कर एक महीने से काम बंद है और करोड़ों के घोटाले के बाद भी काम अधूरा है।इस दौरान मुख्य रूप से अभिषेक कटियार, पंकज यादव, आशीष यादव, अभय यादव, आदित्य द्विवेदी, वंश यादव, अभिराज दिवाकर, आकाश यादव, नीरज, आशीष सिंह और जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कानपुर ग्रामीण मौजूद रहे।