news-details

मुख्य मंडल प्रभारी ने ली जिला इकाई की बैठक

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की बैठक में पार्टी संगठन के कार्यों को तेजी से पूरा करने की कार्ययोजना तैयार की गई। मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष की प्रस्तावित बैठक के पहले सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता के अवशेष कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया।बैठक में मिशन -2027की सफलता के लिए सभी पोलिंग बूथों पर सर्वसमाज का मजबूत आधार खड़ा करने की कार्ययोजना तैयार की गई। जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद, मंडल प्रभारी राजेश गौतम, दिग्विजय सिंह गौतम, विक्रम सिंह गौतम, प्रमोद गौतम आदि मौजूद रहे।