news-details

मुख्य अभियंता के निरीक्षण में ठीक नहीं मिला भीतिया पाइप लाइन परियोजना का काम

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने गुरुवार को सिद्धार्थ नगर जिले में जल जीवन मिशन की तीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो पाइप लाइन परियोजनाओं के काम अधूरे मिले। मुख्य अभियंता ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्यदाई कम्पनियों को एक महीने के भीतर अवशेष काम अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
भीतिया ग्रामीण पाइप लाइन परियोजना पेयजल योजना का काम मेघा इंजीनियरिंग ने कराया है। इस परियोजना की लागत 1.73करोड रु है। यहां 580जल कनेक्शन हुए हैं।200 किलो के ओवर हेड टैंक से जलापूर्ति की जा रही है।
यह परियोजना सोलर प्लांट से चल रही है। मुख्य अभियंता ने परियोजना कार्मिकों को जल अर्पण उत्सव का आयोजन कराने के निर्देश दिए।
 
भीतिया ग्रामीण पाइप लाइन परियोजना का काम बी एस ए कम्पनी करा रही हैं। कम्पनी का काम बहुत खराब मिला ‌। मुख्य अभियंता ने गहरी नाराजगी जताई और कार्यदाई संस्था को अवशेष काम 15 दिन के भीतर अवशेष कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए।
 इस परियोजना की लागत लगभग दो करोड़ है। जल वितरण प्रणाली और गृह संयोजन दोनों काम पूरा नहीं हुआ है।
 मुख्य अभियंता ने धौरी कुइयां  पाइप लाइन परियोजना का भी निरीक्षण किया।तीन करोड़ रुपए से अधिक लागत की इस परियोजना का काफी काम बाकी है। 568 में से 180 गृह संयोजन हुए हैं। 12 किमी पाईप लाईन के स्थान पर बमुश्किल नौ किलोमीटर पाईप लाईन का निर्माण हुआ है। मुख्य अभियंता ने कार्यदाई संस्था को एक महीने के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
परियोजनाओं के भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता इंजीनियर संजय जायसवाल, सहायक अभियंता विपिन सिंह, अवधेश कुमार,,अवर अभियंता सर्वेश कुमार, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि सुरेश, प्रकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments