news-details

मिक्सर मशीन में फंसकर मजदूर की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र की शालीमार पैलेट फीड्स फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर मुन्ना सिंह की मौत हो गई, जबकि धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब मशीन की सफाई और मेंटेनेंस के दौरान वह अचानक चालू हो गई। दोनों को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां मुन्ना सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। धर्मराज को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक कमरौली के रोड नंबर तीन का निवासी था। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।