news-details

मुकेरियां स्टेशन पर 5 दिन नहीं रुकेगी कटड़ा एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया बदलाव

You can share this post!

 

PARDARSGI VIKASH NEWS जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके तहत सूबेदारगंज–माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस का मुकेरियां स्टेशन पर पांच दिनों तक ठहराव निरस्त कर दिया गया है।रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 20433 सूबेदारगंज–माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 26 से 30 जून 2026 तक मुकेरियां स्टेशन पर नहीं रुकेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20434 माता वैष्णो देवी कटड़ा–सूबेदारगंज एक्सप्रेस 27 से 30 जून तक इस स्टेशन को बिना रुके पार करेगी।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुकेरियां स्टेशन पर ट्रैक और सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। सुरक्षित और सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अस्थायी बदलाव किया गया है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति और ठहराव की जानकारी लेने की अपील की है। जिन यात्रियों को मुकेरियां स्टेशन से यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक स्टेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद दोनों ट्रेनों का मुकेरियां स्टेशन पर नियमित ठहराव फिर से बहाल कर दिया जाएगा।