news-details

माइल्स ऑफ स्माइल्स में श्रद्धांजलि सभा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। माइल्स ऑफ स्माइल्स विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद मिश्रा का निधन शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, दूरदर्शिता और सेवा-भाव के साथ उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में माइल्स ऑफ स्माइल्स विद्यालय ने शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने गुजा, घाटमपुर में पी.एल. मिश्रा इंटर कॉलेज और पी.एल. मिश्रा प्राइमरी स्कूल की स्थापना कर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दी। वहीं, सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के उपाध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने कहा कि उनका जीवन समाजसेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा तथा उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।श्रद्धांजलि सभा में प्रबंधक प्रीति मिश्रा, प्रधानाचार्या इत्रिका गुप्ता, विजय मिश्रा, रघुवंश मिश्रा, स्वेच्छा सचदेवा, राकेश गुप्ता, गिरीश सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।