news-details

मंगल पांडेय की जयंती पर विधायक नीरज बोरा ने दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती पर रविवार को भारतेन्दु हरिश्चंद्र वार्ड स्थित मंगल पांडेय पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर डा. नीरज बोरा ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और देशभक्ति से अंग्रेजी शासन के खिलाफ स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनका जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है तथा यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी मंगल पांडेय के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर पूर्व पार्षद ब्रिज किशोर पांडे, पूर्व पार्षद रूपाली गुप्तासतीश वर्मासी.के. वर्माआशुतोष सिंहसंजीव तिवारीराजू सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।