news-details

मंगल भवन कमेटी भंग करने पर महापौर नाराज

You can share this post!


 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बेनाझावर स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क के मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के फैसले पर नाराजगी जताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कमेटी को नगर निगम की कार्यकारिणी और सदन की स्वीकृति के बिना भंग किया गया, जिसकी शिकायत शासन से की जाएगी। हालांकि, नगर निगम की ओर से एक दिन पहले बताया गया था कि जांच के बाद दोनों समितियां निरस्त कर मंगल भवन का संचालन संपत्ति विभाग को सौंपा गया है।महापौर ने कहा कि मंगल भवन में अब तक करीब 100 शादियां हो चुकी हैं और निर्माण व संचालन से जुड़े कार्यों में कानूनी राय ली गई थी। उन्होंने कमेटी निरस्त करने के फैसले पर सवाल उठाया।शहर में जलभराव और जर्जर सड़कों को लेकर महापौर ने अधिकारियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अधिकारी फील्ड में निरीक्षण करें तो समस्याओं का समय रहते समाधान हो सकता है।महापौर ने जलभराव के लिए तालाबों पर कब्जे को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने करीब 312 तालाबों का जिक्र करते हुए मंडलायुक्त और केडीए से इनके चिह्नीकरण और संरक्षण की मांग की।बागी पार्षदों को लेकर महापौर ने कहा कि वे अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते तो उनकी बात सुनी जाती। उन्होंने दावा किया कि उनके क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। साथ ही कहा कि गड्ढों की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त बजट की मांग करते तो 15वें वित्त आयोग से धन उपलब्ध कराया जा सकता था