news-details

मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

You can share this post!


PARDARSHI VIKAS NEWS AYODHYA
अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड पर रेल फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। मरुई सहाय सिंह के पास रेल फाटक न होने से परेशान ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी समस्या को लेकर आवाज बुलंद की और गेट नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बीकापुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम, जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी अखिलेश यादव तथा भाजपा नेता राजकुमार वर्मा ‘रज्जू वर्मा’ सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों का कहना है कि मलेथू कनक रेलवे स्टेशन और खजुराहट के बीच स्थित 23/10 क्रासिंग पर रेल फाटक न होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। रेल फाटक न होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में भय बना रहता है। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। धरना दे रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रेल फाटक का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments