news-details

मेडिकल कॉलेज में अस्पताल के अंदर होगी थायराइड- वायरल जांच

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द ही थायराइड और वायरल जांच की सुविधा अस्पताल के अंदर ही मिलने लगेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोनों जांचों की सुविधा लैब में शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। प्रधानाचार्य डॉ. केपी गौड़ ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक दोनों जांचें शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।फिलहाल थायराइड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर निजी लैब जाना पड़ता है। इससे मरीजों को अतिरिक्त समय और आर्थिक खर्च उठाना पड़ता है। अस्पताल में ही जांच शुरू होने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानाचार्य ने बताया कि लैब से जुड़ी आवश्यक तैयारियां और प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। जांच की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की ड्यूटी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्लीनिकल ब्रांच का रोस्टर भी तैयार किया गया है। इसके तहत इमरजेंसी में अलग-अलग विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी पहले से निर्धारित रहेगी। आपात स्थिति में संबंधित विभाग के डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने में इससे मदद मिलेगी।प्रधानाचार्य डॉ. केपी गौड़ ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जांच सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थित ड्यूटी रोस्टर से मरीजों को इलाज के दौरान होने वाली अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।