news-details

मोबाइल दुकान में 6 लाख की चोरी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। कोतवाली नगर के सीताकुंड चौकी क्षेत्र में चोरी और खुले में शराबखोरी को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं। सुपर मार्केट स्थित सलमान की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 20 से 25 मोबाइल, ईयरबड, चार्जर और 30 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। नुकसान करीब पांच से छह लाख रुपये बताया गया है। चोर सीसीटीवी कैमरे को ढकने के साथ डीवीआर भी निकाल ले गए।वहीं, गोपालदास पुल के पास शराब ठेके के नजदीक खुले में शराब पीने से लोगों को परेशानी होने का आरोप है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग की है।