news-details

मोबाइल कोर्ट में 42 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। विकास भवन, ककोर स्थित सभागार में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट आयोजित किया गया। इसमें जिले के 124 दिव्यांगजनों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। आयुक्त ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मोबाइल कोर्ट में 42 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें 11 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, 10 यूडीआईडी कार्ड, दो राशन कार्ड, आठ आधार कार्ड और 11 पेंशन संबंधी शिकायतें शामिल रहीं।शेष 82 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को दो सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।