
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय विवाहिता रोशनी का शव घर की छत पर कॉलम से साड़ी के सहारे लटका मिला। करीब एक साल पहले उसने राहुल कुमार से प्रेम विवाह किया था। सोमवार को परिवार कालिकन धाम में मुंडन संस्कार में गया था। लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां विमला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।