
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश को विकास, नवाचार और खुशहाली के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित भवन में ‘यूपी सुपर 200’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ‘विकसित यूपी–मुस्कुराए यूपी’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में कानपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया और प्रदेश के समग्र विकास पर मंथन किया। इस अभियान की शुरुआत शिक्षाविद् डॉ. सिधांशु राय ने की है, जिसमें कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और बांदा सहित विभिन्न जिलों की 200 प्रतिष्ठित हस्तियों को जोड़ा गया है। डॉ. राय ने कहा कि उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आदित्य पांडेय ने कहा कि 2030 तक उत्तर प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ‘यूपी सुपर 200’ को एक थिंक टैंक और एक्शन फोर्स बताया।कार्यक्रम में कोर टीम के रूप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। पद्मश्री विजेताओं, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, किसानों और युवा खिलाड़ियों की भागीदारी भी रही। वक्ताओं ने इसे प्रदेश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम का संचालन श्रीधर अग्निहोत्री ने किया और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।