
PARDARSHI VIKASH NEWS IPL के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बारिश ने कई बार बाधा डाली, जिसके चलते मैच को तीन बार रोकना पड़ा। अंततः यह मैच 19-19 ओवर का खेला गया।बारिश और रुकावटों के बावजूद मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए RCB की टीम अंतिम ओवरों में दबाव में दिखी और 9 रन से मुकाबला हार गई।मैच में भले ही घरेलू टीम को फायदा मिला हो, लेकिन स्टेडियम में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के क्रेज की रही। RCB के स्टार बल्लेबाज को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। दर्शकों के हाथों में “आई लव चीकू” के पोस्टर नजर आए और पूरे स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे गूंजते रहे।इकाना स्टेडियम के बाहर भी फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां RCB की जर्सी की जबरदस्त डिमांड रही। दोनों टीमों की जर्सी 200 से 500 रुपये तक में बिकीं। बारिश के कारण ग्राउंड स्टाफ को बार-बार मैदान को कवर करना पड़ा, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ गया।इस मुकाबले ने एक बार फिर दिखाया कि IPL सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि फैंस का जुनून भी है, जहां खिलाड़ी से ज्यादा उनके चाहने वालों की दीवानगी चर्चा में रहती है।