news-details

लखनऊ में बेकाबू डंपर ने सब्जी की दुकानों को रौंदा, दो युवक गंभीर घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों पर चढ़ते हुए पलट गया। इस हादसे में दुकान के अंदर सो रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, औरैया जिले का डंपर (UP79 AT 6350) अपट्रान चौराहे के पास तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सीधे दुकानों में घुसकर पलट गया।हादसे के समय दुकान में हसमत का बेटा आसिफ (21) और बाराबंकी निवासी कल्लू (26) सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से कल्लू की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।डंपर की चपेट में आने से आसपास की तीन अन्य सब्जी दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ। दुकानों में रखा सामान बिखर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।