news-details

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, 24 मई को हो सकता है उद्घाटन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और आधुनिक एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। संभावना है कि 24 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्नाव पहुंचकर इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।करीब 63 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे प्रदेश की नई पहचान बनने जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लगभग 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड हिस्सा है, जो बनी से लेकर लखनऊ तक बनाया गया है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद लखनऊ से कानपुर की दूरी तय करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। जहां पहले इस सफर में करीब दो घंटे लगते थे, वहीं अब यह दूरी महज 40 से 45 मिनट में पूरी की जा सकेगी।उद्घाटन समारोह को लेकर उन्नाव जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल के आसपास हेलीपैड निर्माण, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण भी किए जा रहे हैं ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से पूरी हो सकें।

एक्सप्रेसवे की बड़ी खास बातें

  • कुल लंबाई करीब 63 किलोमीटर
  • 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन
  • लखनऊ से कानपुर का सफर 40-45 मिनट में पूरा
  • उन्नाव और आसपास के उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी
  • किसानों को मंडियों तक पहुंचने में आसानी
  • परिवहन लागत में कमी की संभावना
  • पूरे एक्सप्रेसवे पर हाईटेक 3D कैमरे लगाए गए
  • दुर्घटना की सूचना तुरंत एनएचएआई तक पहुंचेगी
  • यातायात नियंत्रण और इमरजेंसी रिस्पॉन्स होगा बेहतर