news-details

लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में दिवंगत हुए छात्र-छात्राओं को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 23 जून-2026 दिन मंगलवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित व्यावसायिक भवन में थ्री-डी एनीमेशन कोर्स की शिक्षा में अध्यनरत एनीमेशन सेंटर में कल दोपहर लगभग अचानक विद्युत शार्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड में कई होनहार छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि तीन मंजिला छत से अपनी जान बचाने की जल्दबाजी में तमाम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए गए थे, जिनका इलाज किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में चल रहा है, इस हृदय विदारक भीषण आग की घटना में कई घरों के चिराग बुझ गए, लखनऊ शहर का माहौल मातम में बदल गया, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अलीगंज के सेक्टर-डी में स्थित भूखंड जिसके पहली मंजिल पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी व दूसरी मंजिल पर थ्री-डी आर्ट प्रोडक्शन व गेम एसेट आउटसोर्सिंग का कार्य होता था, अचानक आग की भीषण घटना से लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चे व 12वीं क्लास तक के थ्री-डी आर्ट प्रोडक्ट्सन में अध्यनरत छात्र-छात्राएं व गेम एसिस्ट आउटसोर्सिंग कर्मचारी भयाभय आग के भय से अंदर फस गए, तमाम प्रयासों के बाद उनको बिल्डिंग से बाहर निकलने का अवसर ही नहीं मिला, अपनी जान बचाने के लिए चार-पांच बच्चे तो दो मंजिल से नीचे कूद गए थे। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कोचिंग का गेट थंब इंप्रेशन से खुलता था, आग लगने से ऑटोमेटिक लॉक नहीं खुला जिसकी वजह से हादसा और ज्यादा गंभीर हो गया।