news-details

लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Lucknow जिला कोर्ट के बाहर रविवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा हो गया। वकीलों के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में अधिवक्ता बुलडोजर के सामने खड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस और वकीलों के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जबकि कुछ पुलिसकर्मी भी पत्थर उठाते नजर आए। मामला Allahabad High Court के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें कोर्ट परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। नगर निगम ने करीब 240 अवैध निर्माण चिह्नित किए थे, जिनमें ज्यादातर वकीलों के चैंबर और दुकानें शामिल थीं। रविवार सुबह नगर निगम की टीम 10 बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। विरोध के बीच एक वकील ने चैंबर में खुद को बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने बचा लिया। कई वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना पर्याप्त समय दिए कार्रवाई की और लाठीचार्ज में अधिवक्ता घायल हुए। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 90 चैंबर तोड़े जा चुके हैं, जबकि वकीलों का दावा है कि 200 से ज्यादा चैंबर ध्वस्त किए गए हैं। मौके पर PAC, कई ACP और 10 थानों की फोर्स तैनात रही। देर शाम नगर निगम और पुलिस की टीम वापस लौट गई, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।