
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर जिला की ओर से सोमवार को लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दिवंगत बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि लखनऊ की घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी मृत बच्चों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए, रमिंदर सिंह रिंकू, मोनेन्द्र राजपूत, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, अंशू ठाकुर, स्पर्श कटियार, जिशान अहमद, अंकित मिश्रा, श्याम कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।